Connect us:-
Connect us:-

आयुष मंत्रालय एवं मध्य प्रदेश सरकार के तत्वावधान में दिनांक 11/2/26 से 16/2/26 तक महाकाल नगरी उज्जैन में “महाकाल वन मेले” 2026 का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव जी द्वारा किया गया।
​जिसमें “अमलतास विश्वविद्यालय” के संस्थापक आदरणीय सुरेश भदौरिया सर एवं संस्थान के चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदोरिया के निर्देश एवं मार्गदर्शन से वन मेला में अमलतास आयुर्वेदा की OPD एवं प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें संस्थान के वाइस चेयरमैन डॉ. देवेन्द्र दुबे सर के मार्गदर्शन में क्रियान्वित किया गया एवं वन मेले में “अमलतॉस इन्स्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदा को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ

जिसका नेतृत्व अमलतास ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. अभिजीत तायड़े , जनरल मैनेजर श्रीमान मनीष शर्मा एवं प्रिंसिपल डॉ. अनीता घोड़के ने किया। जिसे संस्थान के शैक्षणिक स्टाफ, हॉस्पिटल स्टाफ व B.A.M.S प्रथम वर्ष के छात्र व छात्राओं द्वारा सफल बनाया गया।
​करीब 4000 मरीजों का निशुल्क उपचार किया गया एवं छात्र-छात्राओं द्वारा नाट्य प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के अंत में “अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदा” को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित कर प्रशस्ती पत्र प्रदान किया गया।

Events Date

  • 2026